भारत के वित्त मंत्रालय ने एलान किया है कि नई दिल्ली से अक्तूबर 2018 में ईरान से अपना तेल आयात 36 प्रतिशत बढाया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के वित्त मंत्रालय के अनुसार सन 2018 के आरंभिक सात महीनों के दौरान ईरान से भारत के तेल आयात में पिछले वर्ष की तुलना में 36.41 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस प्रकार भारत ने इस दौरान 17.62 मिलयन टन कच्चा तेल ख़रीदा। इस रिपोर्ट के आधार पर भारत ने ईरान से 9.16 अरब डाॅलर का कच्चा तेल ख़रीदा।
भारत की ओर से ईरान से कच्चे तेल का आयात एेसी स्थिति में जारी है कि जब अमरीका ने भारत से मांग की थी कि वह ईरान से तेल न ख़रीदे। इससे पहले भारत, तुर्की, जापान और चीन ने एलान किया था कि वे ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों का साथ नहीं देंगे और ईरान से तेल की ख़रीद जारी रखेंगे।